श्वसन तंत्र Respiratory System – विभिन्न जीवों के श्वसन अंग और मानव श्वसन तंत्र की संपूर्ण जानकारी

श्वसन तंत्र क्या है -

श्वसन तंत्र हमारे शरीर की गैस विनिमय प्रणाली (Gas Exchange System) है। इसका मुख्य कार्य ऑक्सीजन को शरीर की कोशिकाओं तक पहुँचाना और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालना है। यह तंत्र हमारी ऊर्जा उत्पादन प्रक्रिया (Cellular Respiration) को बनाए रखता है।

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन पढ़े :-https://www.iedunews24.com/2025/08/physical-and-chemical-changes-in-hindi.html

विभिन्न जीवों (Animals) में श्वसन अंग उनकी संरचना और वातावरण के अनुसार अलग-अलग होते हैं। नीचे प्रमुख समूहों के अनुसार श्वसन अंग दिए गए हैं –

  1. एककोशीय जीव (Unicellular Organisms)

  • उदाहरण: अमीबा, पैरामीशियम
  • श्वसन अंग: कोई विशेष अंग नहीं → सतही प्रसरण (Diffusion through body surface) द्वारा गैस विनिमय।

    2. स्पंज और सिडेरियन (Sponges & Coelenterates)

  • उदाहरण: हाइड्रा, स्पंज
  • श्वसन अंग: शरीर की सतह (Body Surface) से प्रसरण।


     3. कीड़े और केंचुए (Worms)

  • फ्लैटवर्म (Flatworms): प्रसरण द्वारा।
  • राउंडवर्म (Roundworms): प्रसरण द्वारा।
  • एनेलिड्स (जैसे केंचुआ):नमी युक्त त्वचा (Moist Skin) से गैस विनिमय।

    4. अर्थ्रोपोड्स (Arthropods)

  • कीट (Insects): ट्रेकियल तंत्र (Tracheal System) – नलियों के माध्यम से सीधे ऊतकों तक ऑक्सीजन।
  • केंकड़े, झींगे (Crustaceans): गिल्स (Gills) – पानी से ऑक्सीजन ग्रहण।
  • मकड़ी, बिच्छू (Arachnids): बुक लंग्स (Book Lungs) या ट्रेकियल तंत्र।


    5. मोलस्क (Mollusks)

  • उदाहरण: घोंघा, सीपी
  • श्वसन अंग: मुख्य रूप से गिल्स (Ctenidia), कुछ स्थल जीव त्वचा या फेफड़ों जैसे संरचना से।


    6. मछलियाँ (Fishes)

  • श्वसन अंग: गिल्स (कलाएँ) – पानी से ऑक्सीजन ग्रहण करती हैं।


    7. उभयचर (Amphibians)

  • उदाहरण: मेंढक
  • श्वसन अंग:
  •   टैडपोल अवस्था: गिल्स
  •   वयस्क अवस्था: फेफड़े + त्वचा दोनों से श्वसन।
(Diagram of frog respiratry system)


     8. सरीसृप (Reptiles)

  • उदाहरण: साँप, छिपकली, कछुआ
  • श्वसन अंग: केवल फेफड़े (Lungs)।


    9. पक्षी (Birds)

  • श्वसन अंग: फेफड़े + वायुकोष (Air Sacs) – लगातार ऑक्सीजन प्रवाह के लिए विशेष अनुकूलन।


   10. स्तनधारी (Mammals)

  • उदाहरण: मनुष्य, शेर, गाय
  • श्वसन अंग: फेफड़े (Lungs) – डायफ्रैम की सहायता से श्वसन।


(Human Respiration System)



विभिन्न जीवो में श्वसन अंग की सारांश तालिका

(Respiratory organs in diffrent Animals)


मुख्य अंग और उनकी संरचना 



1. नाक और नासिका गुहा (Nose & Nasal Cavity)


  • हवा को छानना (फिल्टर करना) – नाक के बाल और म्यूकस धूलकण व सूक्ष्मजीव रोकते हैं।
  • हवा को गर्म और नम करना – ताकि फेफड़ों तक पहुँचने पर नुकसान न हो।

2. ग्रसनी (Pharynx)


  • नाक और मुँह को श्वासनली (Trachea) से जोड़ता है।
  • यह भोजन और हवा दोनों के लिए साझा मार्ग है।

3. कंठनली (Larynx)


  • स्वरयंत्र (Voice Box) कहलाता है।
  • वोकल कॉर्ड्स होते हैं, जिनसे ध्वनि उत्पन्न होती है।
  • यह मनुष्यो का ध्वनि उत्पादक यंत्र होता है | 

4. श्वासनली (Trachea)


  • लचीली नली, जिसके चारों ओर C-आकार के उपास्थि (cartilage) के छल्ले होते हैं।
  • ये छल्ले श्वासनली को दबने से बचाते हैं।

5. ब्रॉन्काई और ब्रॉन्किओल्स (Bronchi & Bronchioles)


  • श्वासनली दो भागों (ब्रॉन्काई) में बँट जाती है, जो दोनों फेफड़ों में जाती हैं।
  • ब्रॉन्काई से छोटी नलियाँ (ब्रॉन्किओल्स) निकलती हैं, जो एल्वियोली तक जाती हैं।

6. फेफड़े (Lungs)


  • दायाँ फेफड़ा → 3 लोब्स, बायाँ फेफड़ा → 2 लोब्स (हृदय के लिए जगह छोड़ने हेतु)।
  • लाखों एल्वियोली (Alveoli) होती हैं, जहाँ गैसों का आदान-प्रदान होता है।

7. एल्वियोली (Alveoli)

  • इसको श्वसन की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई कहते है |
  • सूक्ष्म वायुकोष हैं जिनकी दीवारें बहुत पतली होती हैं।
  • इनके चारों ओर केशिकाएँ (capillaries) होती हैं।
  • यहाँ ऑक्सीजन रक्त में और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर जाती है।

8. डायफ्रैम (Diaphragm)


  • फेफड़ों के नीचे की मांसपेशी है।
  • यह सिकुड़कर नीचे जाती है तो छाती की गुहा का आकार बढ़ता है, जिससे हवा अंदर जाती है।
  • आराम की स्थिति में यह ऊपर उठकर हवा बाहर निकालने में मदद करती है।



श्वसन की प्रक्रिया (Respiration Process)


(A) श्वसन के चरण


1. बाह्य श्वसन (External Respiration):

  • कुपिका से गैस को वायुमण्डल में छोड़ना | 
  • यह  निष्क्रिय प्रक्रिया है | 
  • इसको पूरा होने में 2 second का समय लगता है |  

2. आंतरिक श्वसन (Internal Respiration):

  • वायुमंडलीय वायु को कुपिकाओ में लेना | 
  • यह सक्रिय प्रक्रिया है | 
  • इसको पूरा होने में 3 Second लगता है | 
3. कोशिकीय श्वसन (Cellular Respiration):
  •    रक्त और शरीर की कोशिकाओं के बीच गैसों का आदान-प्रदान।

  •    कोशिकाओं में ऑक्सीजन की मदद से ग्लूकोज का विघटन, जिससे ऊर्जा (ATP) बनती है।
   

  • रासायनिक समीकरण


     C6H12O6 + 6O2 →6CO2+12H2O+ Energy


     

श्वसन का नियंत्रण


  • मेडुला ऑब्लोंगाटाऔर पॉन्स (ब्रेनस्टेम) श्वसन की गति और गहराई नियंत्रित करते हैं।
  • रक्त में CO₂ की मात्रा बढ़ने पर श्वसन की दर स्वतः तेज़ हो जाती है।

स्वसन दर / Respiration Rate

  • स्वस्थ व्यक्ति = 14-16 बार /मिनट 
  • नवजात सिसु = 45 बार /मिनट 

सवसन दर का मापक यंत्र  - स्पाइरोमीटर 

  • सर्वाधिक ऑक्सीजन का परिवहन - ऑक्सीहीमोग्लोबीन(HbO2) के रूप में होता है | 
  • सर्वाधिक CO2 का परिवहन - बाई कार्बोनेट आयन्स के रूप में होता है| 


Respiration क्या है और इसके कितने प्रकार होते हैं?

 Respiration (श्वसन) वह जैविक प्रक्रिया है जिसमें जीव ऊर्जा प्राप्त करने के लिए भोजन (ग्लूकोज़) को तोड़ते हैं। इस प्रक्रिया से ATP (Adenosine Triphosphate) नामक ऊर्जा का निर्माण होता है, जो शरीर की सभी गतिविधियों के लिए जरूरी है।



Q1 Respiration और Breathing में क्या फर्क है?

Ans.  Breathing (श्वास लेना): यह एक फिजिकल प्रक्रिया है जिसमें हवा को अंदर लेना (inhalation) और बाहर निकालना (exhalation) शामिल है।
Respiration (श्वसन): यह बायोकेमिकल प्रक्रिया है जिसमें ग्लूकोज़ टूटकर ऊर्जा (ATP) बनाता है।
  सरल शब्दों में: Breathing = हवा का आदान-प्रदान, Respiration = ऊर्जा का निर्माण करना 

Q2 Cellular respiration की स्टेप्स कौन-कौन सी हैं?

Ans. Cellular respiration तीन मुख्य स्टेप्स में होती है:

1. Glycolysis: साइटोप्लाज़्म में ग्लूकोज़ टूटकर पायरुवेट बनाता है।
2. Krebs Cycle (Citric Acid Cycle): माइटोकॉन्ड्रिया में पायरुवेट टूटकर CO₂ और इलेक्ट्रॉन्स रिलीज़ करता है।
3. Electron Transport Chain (ETC): इलेक्ट्रॉन्स की मदद से सबसे ज्यादा ATP बनती है और पानी का निर्माण होता है।


 Q3 ATP क्या है और Respiration में इसकी क्या भूमिका है?

Ans.  ATP (Adenosine Triphosphate) को ऊर्जा की करेंसी कहा जाता है। Respiration के दौरान ग्लूकोज़ टूटकर ATP बनाता है। यह ATP शरीर की हर गतिविधि जैसे मसल मूवमेंट, नर्व सिग्नलिंग, और बायोकेमिकल रिएक्शन के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comments