Physical and Chemical Changes in Hindi | भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Examples + MCQs)

अनुवांशिकी part-1 पढ़े :-https://www.iedunews24.com/2025/08/genetics-complete-biology-notes-in.html


भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन


1. भौतिक परिवर्तन (Physical Change)


परिभाषा:

➣ ऐसे परिवर्तन जिसमें पदार्थ की भौतिक विशेषताएँ (जैसे – अवस्था, आकार, रूप, घनत्व, रंग, कठोरता, भार आदि) बदल जाती हैं लेकिन उसकी रासायनिक संरचना (Composition) वही रहती है।


➣ इसे अक्सर Reversible (उल्टा जा सकने वाला) परिवर्तन माना जाता है।

➣ इसमें नया पदार्थ नहीं बनता।

➣ भौतिक परिवर्तन में पदार्थ की आकृति, रूप, अवस्था बदलती है।


Note :- सभी ताप परिवर्तन (जैसे - कवथनांक , गलनांक , हिमांक आदि ) भौतिक परिवर्तन होते है | 


मुख्य विशेषताएँ:


1. केवल भौतिक गुण बदलते हैं, रासायनिक गुण वही रहते हैं।

2. कोई नया पदार्थ उत्पन्न नहीं होता।

3. ऊर्जा का परिवर्तन बहुत कम होता है।

4. अधिकांश भौतिक परिवर्तन उत्कर्मणीये (Reversiable) होते है | 


उदाहरण:


➣ पानी का जमना (H₂O → H₂O)

➣ बर्फ का पिघलना

➣ लोहा को हथौड़े से पीटना (आकार बदलना)

➣ चीनी का पानी में घुलना (वाष्पीकरण पर चीनी अलग हो जाएगी)

➣ दर्पण का टूटना

➣ घुलनशील ठोस या गैस का विलयन में घुलना


कोशिका PART- 1 पढ़े -https://www.iedunews24.com/2025/08/biology-cell-details-notes-in-hindi-for.html

2. रासायनिक परिवर्तन (Chemical Change)


परिभाषा:

➣ ऐसे परिवर्तन जिसमें पदार्थ की आणविक या रासायनिक संरचना बदल जाती है और एक नया पदार्थ बनता है।

➣ इसे अक्सर Irreversible (अनुत्कर्मणीये) परिवर्तनहोता है |

➣ इसमें ऊर्जा का उत्सर्जन या अवशोषण होता है (प्रकाश, ऊष्मा, ध्वनि, गैस आदि)।

➣ रासायनिक परिवर्तन में पदार्थ की पहचान ही बदल जाती है।


मुख्य विशेषताएँ:

1. नया पदार्थ बनता है।

2. परिवर्तन स्थायी होता है।

3. पदार्थ की पहचान बदल जाती है।

4. ऊर्जा परिवर्तन स्पष्ट होता है।

5. अक्सर गैस, गंध, रंग परिवर्तन, अवक्षेप (Precipitate) या तापमान परिवर्तन देखने को मिलता है।


Note :- यदि सवाल में सड़ना , गलना , जलना , पकना या स्वाद में परिवर्तन जैसे शब्द आये तो सामान्य रासायनिक परिवर्तन होता है | 


उदाहरण:

➣ लोहे में जंग लगना (Fe → Fe₂O₃·xH₂O)

➣ लकड़ी का जलना (C + O₂ → CO₂ + H₂O + ऊष्मा)

➣ दूध का दही बनना

➣ फल का पकना या सड़ना

➣ अम्ल और क्षार का अभिक्रिया कर लवण बनाना (HCl + NaOH → NaCl + H₂O)

➣ पटाखे का फटना


Note:- मोमबत्ती से सम्बंधित पूछे जाने वाले सवाल 

1. यदि सवाल केवल मोम का पिघलना हो तो - भौतिक परिवर्तन 

2. यदि सवाल केवल मोम का जलना हो तो - रासायनिक परिवर्तन 

3. यदि सवाल में मोम का जलना व पिघलना दोनों हो तो- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन होगा 


3.मुख्य अंतर : भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

(Diffrence b/w bhysical & chemical property)


कोशिका विभाजन पढ़े:-https://www.iedunews24.com/2025/08/what-is-cell-division-cell-cycle-cell.html

MCQs on Physical & Chemical Changes


Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा भौतिक परिवर्तन है?
(a) दूध का दही बनना
(b) लकड़ी का जलना
(c) बर्फ का पिघलना
(d) लोहे में जंग लगना

 उत्तर: (c) बर्फ का पिघलना

Q2. रासायनिक परिवर्तन की विशेषता क्या है?
(a) नया पदार्थ नहीं बनता
(b) नया पदार्थ बनता है
(c) केवल आकार बदलता है
(d) कोई ऊर्जा परिवर्तन नहीं होता
 
उत्तर: (b) नया पदार्थ बनता है

Q3. लोहे में जंग लगना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) भौतिक परिवर्तन
(b) रासायनिक परिवर्तन

उत्तर: (b) रासायनिक परिवर्तन

Q4. पानी में चीनी घुलने पर क्या होगा?
(a) भौतिक परिवर्तन
(b) रासायनिक परिवर्तन

 उत्तर: (a) भौतिक परिवर्तन

Q5. दर्पण का टूटना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) भौतिक
(b) रासायनिक

 उत्तर: (a) भौतिक

Q6. मोमबत्ती का जलना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) केवल भौतिक
(b) केवल रासायनिक
(c) दोनों भौतिक और रासायनिक
(d) कोई नहीं

उत्तर: (c) दोनों भौतिक और रासायनिक
(मोमबत्ती का पिघलना = भौतिक, जलना = रासायनिक)

Q7. दूध का दही बनना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) भौतिक
(b) रासायनिक

उत्तर: (b) रासायनिक

Q8. फल का पकना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) भौतिक
(b) रासायनिक

उत्तर: (b) रासायनिक


Q9. कपड़े का फटना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) भौतिक
(b) रासायनिक

उत्तर: (a) भौतिक


Q10. अम्ल + क्षार → लवण + जल यह किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) भौतिक
(b) रासायनिक
 
उत्तर: (b) रासायनिक


Q11. बर्फ का पानी में बदलना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) भौतिक
(b) रासायनिक

उत्तर: (a) भौतिक


Q12. पत्तियों का पीला होना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) भौतिक
(b) रासायनिक
 
उत्तर: (b) रासायनिक


Q13. खाना पकाना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) भौतिक
(b) रासायनिक
 
उत्तर: (b) रासायनिक



Q14. पटाखों का फटना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) भौतिक
(b) रासायनिक

उत्तर: (b) रासायनिक


Q15. लोहे को हथौड़े से पीटकर आकार बदलना किस प्रकार का परिवर्तन है?
(a) भौतिक
(b) रासायनिक


उत्तर: (a) भौतिक


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Comments