कोशिका विभाजन Part-1 पढ़े https://www.iedunews24.com/2025/08/what-is-cell-division-cell-cycle-cell.html
- कोशिका विभाजन के प्रकार
विभाजन मुख्यतः 3 प्रकार का होता है –
1. समसूत्री विभाजन (Mitosis)
2. अर्धसूत्री विभाजन (Meiosis)
3. असूत्री विभाजन (Amitosis)
1. समसूत्री विभाजन (Mitosis):-
➣ नाम दिया: Flemming
➣ विस्तार से समझाया Schneider
परिणाम:-
➣ एक मातृ कोशिका से दो पुत्री कोशिकाएँ बनती हैं।
➣ पुत्री कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या मातृ कोशिका के समान रहती है।
➣ इसे समीकरण विभाजन (Equational division) भी कहते है |
विशेषता:-
➣ प्राणियों में केवल द्विगुणित कोशिकाओं में होता है।
➣ निम्न स्तरीय पादपों में अगुणित व द्विगुणित दोनों कोशिकाओं में होता है।
महत्त्व:-
➣कोशिकाओं की मरम्मत करना
➣शारीरिक वृद्धि करना
➣घाव भरना
➣जायगोटिक वृद्धि करना
![]() |
(Diagramatic view of Mitosis) |
2. अर्द्धसूत्री विभाजन (Meiosis)
➣इसे कटौती विभाजन Reduction division भी कहते है |
➣नाम दिया: Farmer और Moore
परिणाम:-
➣ इस विभाजन से बनने वाली पुत्री कोशिकाएं अनुवांशिक रूप से अलग - अलग होती है |
➣ एक मातृ कोशिका से 4 पुत्री कोशिकाएँ बनती हैं।
➣ पुत्री कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या मातृ कोशिका से आधी हो जाती है।
➣ DNA का प्रतिकृति करण केवल एक चरण में पूरा होता है |
यह दो चरणों में पूरा होता है –
(क) Meiosis - I
➣गुणसूत्रों की संख्या आधी हो जाती है।
➣ क्रोमोसोम या कायनेटोकोर का विभाजन नहीं होता।
➣समजात गुणसूत्रों का पृथक्करण होता है।
➣इसमें क्रासिंगओवर (जीन विनिमय) की क्रिया होती है |
![]() |
(Diagramatic view of Meiosis-I) |
(ख) Meiosis - II
➣यह समसूत्री विभाजन जैसा होता है।
➣इसमें क्रोमोसोम या कायनेटोकोर का विभाजन होता है।
![]() |
(Diagramatic view of Meiosis-II) |
महत्त्व:-
➣प्रत्येक जाति में गुणसूत्रों की संख्या संरक्षित रहती है।
➣ पीढ़ी दर पीढ़ी विभिन्नता (Variation) आती है → विकास के लिए उपयोगी।
➣यह निश्चित समय व निश्चित अवस्था पर होता है।
3. असूत्री विभाजन (Amitosis)
➣नाम दिया: Remak
➣समझाया: Flemming
➣इसमें केन्द्रक का विभाजन प्रत्यक्ष रूप से होता है।
➣यह सबसे तेज़ विभाजन है।
➣Eukaryotes में भी पाया जाता है।
उदाहरण
➣यीस्ट → Budding
➣अमीबा → Multiple fission
➣ स्तनधारियों की भ्रूणीय झिल्ली में वृद्धि
➣माइटोकॉन्ड्रिया व क्लोरोप्लास्ट का विभाजन
➣उपास्थि (Cartilage) का विभाजन
- Mitosis and Meiosis में अन्तर
![]() |
(Difference betwin Mitosis and Meiosis) |
कोशिका विभाजन से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न :-
Q1. कोशिका चक्र का कौन सा चरण सबसे लंबा होता है?
a) M चरण
b) G1 चरण
c) इंटरफेज
d) S चरण
उत्तर: c) इंटरफेज
Q2. DNA प्रतिकृति (Replication) किस चरण में होती है?
a) G1 चरण
b) G2 चरण
c) S चरण
d) M चरण
उत्तर: c) S चरण
Q3. माइटोसिस को किस प्रकार का विभाजन कहा जाता है?
a) Reduction division
b) Equational division
c) Random division
d) Sexual division
उत्तर: b) Equational division
Q4. मियोसिस के परिणामस्वरूप कितनी कोशिकाएँ बनती हैं?
a) 2
b) 3
c) 4
d) 8
उत्तर: c) 4
Q5. Crossing over किस चरण में होता है?
a) प्रोफेज-I
b) मेटाफेज-I
c) एनाफेज-I
d) टेलोफेज-I
उत्तर: a) प्रोफेज-I
Q6. माइटोसिस में कितने चरण होते हैं?
a) 2
b) 3
c) 4
d) 5
उत्तर: c) 4 (प्रोफेज, मेटाफेज, एनाफेज, टेलोफेज)
Q7. Somatic (शारीरिक) कोशिकाओं में कौन-सा विभाजन होता है?
a) माइटोसिस
b) मियोसिस
c) ऐमाइटोसिस
d) बाइनरी फिशन
उत्तर: a) माइटोसिस
Q8. Reduction division शब्द किस विभाजन के लिए प्रयोग किया जाता है?
a) माइटोसिस
b) मियोसिस
c) ऐमाइटोसिस
d) बाइनरी फिशन
उत्तर: b) मियोसिस
Q9. टेलोफेज में क्या होता है?
a) क्रोमोसोम का संक्षेपण (Condensation)
b) स्पिंडल तंतु का निर्माण
c) न्यूक्लियर झिल्ली का पुनः निर्माण
d) Crossing over
उत्तर: c) न्यूक्लियर झिल्ली का पुनः निर्माण
Q10. कोशिका चक्र को नियंत्रित करने वाले विशेष प्रोटीन कहलाते हैं –
a) माइटोकॉन्ड्रिया
b) साइक्लिन
c) लाइसोसोम
d) स्पिंडल फाइबर
उत्तर: b) साइक्लिन
0 टिप्पणियाँ